G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के भूप का डेरा मजरे कोर्रा कनक गाँव में बीती शाम अचानक आई तेज आंधी बारिश के दौरान नीम का पेड गुमटी पर जा गिरा जिससे वृद्ध महिला की दबकर घटना स्थल पर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार भूप का डेरा मजरे कोर्रा कनक गांव निवासी स्व0 रामसजीवन की 74 वर्षीय पत्नी बिटोली जो घर के बाहर गुमटी रखकर पान मसाला बेंचती थी। बताते है कि शुक्रवार की देर शाम अचानक आई आंधी तूफान के दौरान गुमटी के पास खडा नीम का पेड भर भराकर गुमटी पर जा गिरा जिससे मौके पर ही दबकर वृद्धा की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share