उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव में अपने घर की छत पर खेल रहा मासूम छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गयाम जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर गांव निवासी मुकेश यादव का 5 वर्षीय पुत्र आर्यन यादव आज अपने घर की छत पर खेल रहा था। तभी खेलते समय वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share