G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राकेश का 19 वर्षीय पुत्र राहुल घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कस्बे में पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया।

ट्रक की टक्कर से बाइक चालक राहुल घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी धीरज सिंह व पायलट भूपेंद्र यादव के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share