उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादशे की जानकारी लोगो को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी कालिका प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र राम किशोर जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। आज वह थाना क्षेत्र में राजेंद्र का टेंट लगाने गया था तभी टेंट का लोहे का पाइप बिजली के तार में छू गया। जिससे राम किशोर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।

हादशे की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों को हुई तो किसी तरह उसको करंट से अलग कर घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत राम किशोर को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share