उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव के समीप गाय से टकराकर बाइक चालक सहित दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी राम लाल सोनी का 40 वर्षीय पुत्र राजू सोनी बीती रात राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव एक निमंत्रण में सामिल होने गया था।

वहां से वापस लौटते समय कोतवाली क्षेत्र के वर्मा तिराहा कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी विनोद सोनी के 12 वर्षीय पुत्र प्रखर सोनी को भी अपनी बाइक पर सावर कर लिया। जब बाइक रमवाँ से थोड़ी दूर आगे बड़ी तभी अचानक बाइक के सामने गाय आ गई। बाइक और गाय की भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार राजू सोनी व प्रखर सोनी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज करें रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!