G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों का माल की करी चोरी बकरी बकरा सहितघर पर बंधी बकरियों व बकरे चोरी कर ले गए। सुबह जैसे ही परिजन अपने उस वाले घर पहुचे घर दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर से बकरियां गायब थी। तब परिजनों में बेहोशी छा गयी। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला निवासी रहीसुन निशा पत्नी शाह मोहम्मद ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की शाम लगभग सात बजे नित्य की भांति सात बकरियां व एक बकरा घर के अंदर बंद करके दरवाजे पर ताला लगाकर दूसरे घर पर सोई हुई थी। देर रात अज्ञात चोर कमरे का ताला तोड़कर 7 बकरियां व 1 बकरा चोरी कर ले गए। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई गई है महिला सुबह जैसे ही बकरियों के खोलने के लिए दूसरे घर गई तो देखा दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर पर मौजूद सभी बकरियां गायब थी। महिला की शिकायत पर पुलिस अज्ञात चोरों की तलास में जुटी गई है। इस मामले में थारियावं थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि बकरी चोरी की सूचना आई है। बहुत जल्द बकरी चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share