G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के कुंवरपुर रोड में कुंदनपुर गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के लंका रोड मोहल्ला निवासी श्री राम शर्मा का 35 वर्षीय पुत्र रूप शर्मा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था जब वह कुंवरपुर रोड कुंदनपुर गांव के समय पहुंचा तभी चार पहिया वाहन ने बाइक उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रूप शर्मा घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share