G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के नेशनल हाइवे 2 पर भिटौरा रोड बाईपास पर ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गाँव गांव निवासी राजा राम उर्फ झुर्री का 30 वर्षीय पुत्र शिया राम आज शाम शहर से मजदूरी कर वापस घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाइवे 2 के भिटौरा बाईपास चौराहे पर पहुंचा तभी ट्रक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए पहुंचाया जाता उससे पहले ही उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है घटना करने वाली ट्रक को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share