G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के उदई सरांय गांव के समीप स्थित तालाब के पास बालक शौचक्रिया के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गया। जिससे तालाब में डूबकर उसकी मौत हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय उदई गांव निवासी शिव शंकर का 8 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गांव के समीप स्थित तालाब के पास शौचक्रिया के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया जब तक उसको पानी से बाहर निकाला जाता उससे पहले ही गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।सभी का रो-रोकर हाल बेहद होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share