उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बांदा जनपद ननिहाल में रह रही बालिका केन नदी में नहाने गई थी तभी गहरे पानी मे जाने से उसकी नदी में डूबकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्री के कल्लू भगत का डेरा निवासी ऊदल कश्यप की 10 वर्शीय पुत्री लक्ष्मी 6 माह से अपने ननिहाल बांदा में रह रही थी।

बताते है कि बीती शाम चार बजे गांव की महिलाओं के साथ केन नदी में नहाने चली गयी। तभी गहरे पानी चले जाने के कारण उसकी डूब कर मौत हो गयी। आस पास के लोगो ने कुछ ही देर में बालिका के शव को बाहर निकाल लिया और परिजन उसे लेकर अपने गांव आकर पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share