उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अलियाबाद गांव के समीप बिंदकी कुंवरपुर मार्ग में रविवार की सुबह लगभग भोर पहर बिंदकी से शहर की ओर जा रहे ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा में खेत की सब्जी लाद कर बिंदकी कस्बे के मंडी जा रहा किसान की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादशे के बाद ट्रक मौके से निकल गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के करसवा गाँव निवासी स्व. रामनाथ लोधी का 45 वर्षीय पुत्र अमृतलाल लोधी के चाचा विजय करन ने पुलिस को तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि मृतक अमृतलाल अपनी खेती में सब्जी आदि पैदा करता था। खेत से सब्जी तोड़कर वह अपने ही ई रिक्शा में रखकर स्वयं चलाकर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share