G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गेंदा मऊ गांव निवासी एक मजदूर मजदूरी करने गया था। तभी उसको मधु मक्खियां के झुंड ने हमला कर जख्मी कर दिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गेंदेमऊ गाँव निवासी बिपाती का 32 वर्षीय पुत्र राज कुमार जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह आज भी मजदूरी करने गया था तभी वहां मधु मक्खियां के झुंड ने हमला कर उसको जख्मी कर दिया। स्थानियों ने किसी तरह उसको मधु मक्खियों बचाव कर उसके परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

By

Share
Share