उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव में महिला अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको झांड-फूँक के लिए लेकर गए। आराम न मिलने पर उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी जागेश्वर की 65 वर्षीय पत्नी मैना देवी घर में घरेलू काम कर रही थी।

तभी वहां उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो परिजन उसको फूँक-झाड़ के लिए लेकर गए। सफलता न मिलने पर फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share