उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी शिवकर का 25 वर्षीय पुत्र अंकित जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह आज भी रिक्सा लेकर घर से निकला था। तभी गांव के बाहर उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्सा चालक अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी ने घायल को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!