उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी बृद्ध ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से रिस्तेदारी में जा रहा था। जब उसका रिक्शा गाँव से थोड़ी दूर आगे बढ़ा तभी ट्रैक्टर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी स्वर्गीय महावीर गुप्ता का 65 वर्षीय पुत्र शिव स्वरूप गुप्ता ई-रिक्शा पर सवार होकर बाँदा जनपद के पैलानी गाँव अपनी रिस्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही उसका रिक्शा कुछ दूर आगे बढ़ा तभी ट्रैक्टर ने रिक्शे को टक्कर मार दिया।

जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध शिव स्वरूप गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका कर रहे थे तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!