उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहांनाबाद थाना क्षेत्र के जहगियाबाद मोहल्ले में अपने घर की छत से उतरते समय अधेड़ का पैर फिसल गया। जिससे वह सीढ़ियों के रास्ते छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जहगियाबाद मोहल्ला निवासी केदार का 55 वर्षीय पुत्र शिव करन अपने घर की छत से उधर रहा था।

तभी उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ियों के रास्ते नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको इलाज के लिए जहांनाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

