उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थाना क्षेत्र कस्बे के समीप बाइको की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थाना क्षेत्र के रघुराजपुर गांव निवासी कुँवर पाल का 19 वर्षीय पुत्र हरिश चन्द बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक खखरेरुं थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप पहुंची।

तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी बाइक की भिडन्त हो गई। जिसमें हरिश्चंद घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए खखरेरुं सवास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पिता कुंवर पाल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share