उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज दिनांक 25.02.2026 को मध्यान्ह 12.00 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम०/वी०वी०पैट के वेयर हाउस के मासिक सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अनामिका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी, सदर / प्रभारी अधिकारी ई०वी०एम०/वी०वी०पैट, रंजीत कुमार चौरसिया, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारीएवं ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा ई०वी०एम० वेयर हाउस में लगे सी०सी० कैमरों का निरीक्षण किया गया जिसमें यह पाया गया कि उक्त सभी सी०सी० कैमरे कियाशील हैं तथा वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की गयी जिसमें यह पाया गया कि तैनात गार्द में 01-हेड कांन्स्टेबल तथा 03-कॉन्स्टेबल वेयर की सुरक्षा में 24एक्स7 तैनात हैं। इसी क्रम में ई०वी०एम० वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की एवं डी०बी०आर० में डाटा स्टोरेज की जांच की गयी जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!