G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ के समीप रोड किनारे खड़े युवक को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निलांबरपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र का 40 वर्षीय पुत्र भीम कानपुर जाने के लिए नेशनल हाइवे 2 पर कोरांई गाँव की मोड पर रोड किनारे खड़ा वाहन का इंतेजार कर रहा था।

तभी रोड से तेज रफ्तार से गुजरा चार पहिया वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे भीम रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share