उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार किशोरी घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहा है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सहली गांव निवासी योगेंद्र नारायण अवस्थी की 17 वर्षीय पुत्री खुशी अवस्थी ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए राधा नगर थाना क्षेत्र आई थी।

जब उसका रिक्शा थानां क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ले में पहुंचा तभी अनियंत्रीत होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार किशोरी घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share