उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की जहानाबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलाशा करते हुये संलिप्त दो आरोपियो को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया। जहानाबाद पुलिस द्वारा पर पंजीकृत मु०अ०-19/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात, चोरी का खुलासा करते हुए प्रकाश में आये आरोपी थानां क्षेत्र के पपरेन्दा गाँव निवासी देवेन्द्र उर्फ देवनारायण अवस्थी के 29 वर्षीय पुत्र दीपक अवस्थी व मलवा थानां क्षेत्र के कुवरपुर ओखरा गाँव निवासी रामचरण उर्फ चन्ना के 32 वर्षीय पुत्र लल्लू सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1. 07 थाली पीतल की, 2. 19 लोटा पीतल के, 3. एक बटुली पीतल की, 4. 09 छोटी-बड़ी कटोरी पीतल की, 5.04 खोरखा छोटे-बड़े पीतल के, 6. 01 गिलास पीतल का बरामद। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये गिरफ्तार आरोपियो को न्यायालय भेजा गया। आपको।बताते चले 22.02.2025 को अरुण कुमार पाण्डेय पुत्र स्व० कृष्ण कुमार पाण्डे निवासी ग्राम पपरंदा थाना जहानाबाद द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना बाबत अज्ञात चोरों द्वारा आवेदक के घर का कुडा तोडकर अन्दर रखे घरेलू बर्तन चोरी कर ले जाने के सम्बंध में पंजीकृत मु०अ०सं०-19/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस बनाम अज्ञात।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

