उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर ईकारी गांव की मोड़ के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी संजय सिंह अपनी 38 वर्षीय पत्नी ममता सिंह को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर ईकारी गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी ममता सिंह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी प्रशुनेंद्र ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

