उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तीन दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हुऐ गांव मंगलपुर टकौली निवासी वायु सेना जवान की कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जवान का शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल रहे मृतक जवान का अंतिम संस्कार गांव में गमगीन माहौल में कर दिया गया। जानकारी के अनुसार जहांनाबाद थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर टकौली निवासी 30 वर्षीय विवेक सचान पुत्र चंद्रशेखर सचान भारतीय वायुसेना में बाग डोगरा आसाम में एयर क्राप्ट पोस्ट में तैनात थे। 22 फरवरी को छुट्टी पर घर आये थे इसी बीच कानपुर से आते समय जनपद कानपुर नगर के थाना विधनू के टेडा़ मोड़ पतारा के समीप मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया थे। जिसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में जवान का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी शिल्पी सचान व दो वर्षीय एकलौते बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान का गांव में ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजू सचान डा.अनूप सचान देव नारायण सचान सहित बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंचकर शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए जवान को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!