उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में शिकायत कर्ता की पृष्ठभूमि की मांगी निष्पक्ष जांच ) शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद के ऊपर यौन उत्पीड़न को लेकर न्यायालय के आदेश पर हुई एफ आई आर से आक्रोशित कांग्रेसियों ने आज जिला अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। प्रस्तुत ज्ञापन में मांग की गई कि शिकायत कर्ता अश्वनी सिंह उर्फ आशुतोष पाण्डेय पुत्र रवींद्र सिंह की पृष्ठभूमि की निष्पक्ष जांच कराई जाए एवं सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर आसीन शंकराचार्य जी की मर्यादा का ध्यान रखते हुए उन पर हुई एफ आई आर को वापस लिया जाए। ज्ञापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि शंकराचार्य मामले में भाजपा अपनी कार्यशैली से पूरी तरह नंगी हो गई है आज जिस प्रकार से सनातन धर्म पर आघात किया गया है इसे देश की जनता कभी नहीं भूल पाएगी। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि भाजपा द्वारा अब भाई भाई को तोड़ा जा रहा है उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी एक पूज्यनीय पद पर आसीन सनातन धर्म के धर्माचार्य हैं उनके साथ ऐसी अशोभनीय कार्यवाई बर्दाश्त के बाहर है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका के साथ खड़ी है एवं न्याय के लिए संघर्ष की हर सीमा तक जाएगी। ज्ञापन में मुख्यरूप से सन्तोष कुमारी शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, आशीष गौड़, माधुरी रावत,रंजीत मौर्य, मणि प्रकाश दुबे, देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महराज, राजीव लोचन निषाद, आरिफ खान,आदित्य श्रीवास्तव, अमर नाथ कैथल, सहाब अली.विवेक मिश्रा, राजेंद्र लोधी, मनोज घायल, रिक्की सरदार, पप्पी राजपूत, पूनम द्विवेदी, कल्लू कोरी,बशीर अहमद. कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, निजामुद्दीन, सब्बीर अहमद, उस्मान खान, निशा गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह,हम्माद हुसैन,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

