Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज लखनऊ रोड़ बरदाही बाजार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के महना गांव निवासी स्व0 सुभाष चन्द्र सिंह का 56 वर्षीय पुत्र महेन्द्र सिंह बाइक से किसी काम से शहर आया था। जब वह बाकरगंज लखनऊ रोड़ बरदाही बाजार के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By