उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के न्यूट्री सीरियल (श्री अन्न) घटक के अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन 24 एवं 25 फरवरी 2026 को कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन 25 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे से किसानों का पंजीकरण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृष्णा पासवान, विधायक खागा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन कुमार मीना (मुख्य विकास अधिकारी), सत्येंद्र सिंह (उप कृषि निदेशक), नरोत्तम कुमार (जिला कृषि अधिकारी), अख्तर हुसैन (भूमि संरक्षण अधिकारी), अमित कुमार (भूमि संरक्षण अधिकारी ईईसी खागा), डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. साधना वैश्य, डॉ. जगदीश किशोर, डॉ. संजय कुमार सहित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कृषकों ने भी भागीदारी की। कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने उन्नत कृषि तकनीक, रोग एवं कीट नियंत्रण, पशुपालन, शस्य वानिकी, उद्यानिकी तथा जैविक खेती संबंधी जानकारी किसानों को प्रदान की। डॉ. जितेंद्र सिंह एवं डॉ. साधना वैश्य ने श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती, फसल विविधीकरण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा आधुनिक कृषि पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि कृष्णा पासवान ने शासन की लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से श्री अन्न का आच्छादन बढ़ाने, उत्पादन एवं उपभोग को अपनाने की अपील की। इस दौरान श्री अन्न की खेती करने वाले 10 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने, जैविक खेती अपनाने तथा श्री अन्न के अधिकतम उपयोग का आह्वान किया। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने जानकारी दी कि 25 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है। इच्छुक किसान विभागीय वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने कृषि निवेश, जल संरक्षण एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग पर बल दिया। महोत्सव में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नहर कटान रोकथाम, फसल सुरक्षा, वन्य जीवों से बचाव तथा श्री अन्न की अधिक से अधिक खेती के प्रति जागरूकता फैलाई गई। “कृषक-वैज्ञानिक संवाद” कार्यक्रम में उन्नतशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिनसे अन्य किसानों को नई दिशा मिली।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

