उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्रान्तर्गत चौकी चौराहा, नाज भट्टा के समीप शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के चार भाइयों की मोटर साइकिल दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के पतरहा गांव निवासी श्याम सिंह (45), उनके भाई मनथाल सिंह (40), गोरेलाल (32) और चाचा के पुत्र राजेंद्र सिंह (30) एक ही मोटर साइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की ओर जा रहे थे। जब इनकी बाइक सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के थानां क्षेत्रान्तर्गत चौकी चौराहा, नाज भट्टा के समीप पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी मोटर साइकिल से उनकी आमने-सामने जोरदार भिडन्त हो गई। हादसे में राजेंद्र सिंह, मनथाल सिंह और गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि श्याम सिंह और दूसरी बाइक सवार मोती लाल पासवान (50), निवासी गौती गांव, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन को मृत घोषित करते हुए गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीन युवकों की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर है और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी तेज बहादुर चंदेल ने बताया कि अंधेरा होने के कारण प्रत्यक्षदर्शियों से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। घटना स्थल के निरीक्षण में प्रथम दृष्टया दोनों मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

