उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में उप संचालक चकबन्दी की अध्यक्षता में ग्राम-शाहपुर, तहसील-खागा, में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, ग्राम शाहपुर दिनांक 29.08 2023 को चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत सम्मिलित हुआ है, ग्राम में धारा 10 की कार्यवाही प्रचलित है। ग्राम चौपाल में काश्तकारों को चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत अब तक किये गये कार्यो यथा तरमीम, पडताल, विनिमय अनुपात इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उपस्थित काश्तकारों द्वारा उपरोक्त कार्यवाहियों में संतोष व्यक्त किया गया। वर्तमान समय में पुनरीक्षित वार्षिक खतौनी के पश्चात् ग्राम में चकों के सृजन का कार्य किया जायेगा। उपरोक्त जानकारियों के पश्चात् कृषकगणों द्वारा ग्राम की चकबन्दी का कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग के साथ चकबन्दी कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का अश्वासन दिया गया। ग्राम चौपाल-ग्राम गोपालपुर तेल्हाई ग्राम गोपालपुर तेल्हाई के ग्राम चौपाल में चकबन्दी के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें वर्तमान समय में ग्राम का चक निर्माण का कार्य पूर्ण होने के पश्चात समस्त कृषकों को मौके पर ही भूचित्र में उनके चकों को समझाया गया तथा ग्राम सभा की भूमि हेतु आवश्यक मदों जैसे खलिहान, कब्रिस्तान, होलिका दहन आदि के मद में छोडी गयी भूमि को विस्तारपूर्वक बताया गया। ग्राम में 5 प्रतिशत की कटौती कर चकबन्दी के पूर्व में बने सेक्टर मार्गा का भी चौडीकरण करते हुए नाली, चकमार्ग आदि प्रदिष्ट की गयी है तथा काश्तकारों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का निराकारण किया गया। उपरोक्त समस्त जानकारियों से कृषकगण पूर्ण रूप से संतुष्ट होकर ग्राम की चकबन्दी का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करने में अपनी सहमति व्यक्त की गयी। ग्राम चौपाल में चकबंदी अधिकारी खागा प्रथम एवं चकबंदी अधिकारी खागा द्वितीय तथा नायब तहसीलदार खागा एवं सहायक चकबंदी अधिकारी खागा द्वितीय एवं तृतीय तथा संबंधित चकबंदी लेखपाल एवं चकबंदीकर्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

