उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ला निवासी राजू का 22 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शाह कस्बे गया था।

तभी ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!