G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव के समीप खेतों में काम करने गए किसान पर मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गाँव निवासी त्रिमोहन शर्मा का 36 वर्षीय पुत्र कुलदीप शर्मा गांव के समीप खेतों में काम करने गया था। तभी पेड़ पर लगी मधुमक्खियां के।छत्ते को बाज ने छेड़ दिया। जिससे मधुमक्खियों ने कुलदीप पर हमला बोल दिया।

जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और आग और धुआ जलाकर मधुमक्खियां के चंगुल से उसको मुक्त कराकर इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ में अस्पताल पहुंचे कुलदीप के भाई संदीप शर्मा ने बताया कि भाई खेतों में काम करने गया था तभी मधुमक्खियां के हमले से जख्मी हों गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share