उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव के समीप अज्ञात बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के गुलहरिया का पुरवा गांव निवासी राम कुमार का 27 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र गया था।

जब उसकी बाइक गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात बस बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक चालक अमित कुमार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे परिजन अभिशेक ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!