उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर स्थित आरटीओ ऑफिस के समीप बाइक सवार दम्पत्ति को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे दंपत्ति घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरुस्ती गांव निवासी रामनरेश का 40 वर्षीय पुत्र फूल सिंह अपनी 36 वर्षीय पत्नी राजरानी को थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव उसके मायके से बाइक पर सवार कर वापस अपने घर लौट रहा था।

जब बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे दो बाईपास पर आरटीओ ऑफिस के समीप पहुंची। तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट ज्ञान बाबू ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। घायलो के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पुत्र अनुराग ने बताया मम्मी पापा दोनो नानी के यहाँ गए थे वहाँ से वापस घर लौटते समय ट्रक की टक्कर से दोनो घायल हो गए है पिता जी को ज़्यादा चोट आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!