उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप अचानक बाइक सवार के सामने आई लड़की को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गांव व हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय गंगा सागर का 50 वर्षीय पुत्र रमेश सोनी बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवा गांव के समीप पहुंची। तभी अचानक बाइक के सामने एक लड़की आ गई उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक रमेश सोनी घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

