उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की औंग थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर छिवली नदी के समीप पैदल रोड पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गलाथा गांव निवासी स्वर्गीय सूरज बली परिहार का 65 वर्षीय पुत्र अनंत सिंह परिहार को थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर छिवली नदी के समीप पैदल रोड पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से आनंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घायल को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे बृद्ध के दामाद रिंकू सिंह ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

