G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में आज सुबह पेड़ पर चढ़कर दातून तोड़ते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव निवासी लाल सिंह का 40 वर्षीय पुत्र दारा सिंह आज सुबह पेड़ चढ़कर दातून तोड़ रहा था तभी उसका पेड़ पर से पैर फिसला और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई स्वास्थ केंद्र पहुँचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share