उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के रेलवे स्टेशन प्लेट फार्म न0 1 पर मंगलवार की भोर प्रयागराज से उतरते समय पुजारी प्लेट फार्म से नीचे गिर गया जिससे ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादशे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम मलाका ढकौली निवासी छोटे लाल शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र पूरन शर्मा दिल्ली में स्थित मंदिर में पूजा पाठ का काम करता था। बतातै है कि प्रयागराज से फतेहपुर आ रहा था तभी भोर पहर प्लेट फार्म न0 1 पर गाडी रूकते समय ट्रेन से उतरने लगा तभी वह स्टेशन से नीचे गिर गया तथा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी सूचना पाकर मौके में पहुंची जीआरपी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share