G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर अलीपुर के समीर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी राजेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र जयसिंह अपनी बडी बहन प्रीती एवं चचेरी बहन काजल पुत्री कमलेश सिंह के साथ बाइक से शहर दवा लेने आया था। बताते है कि लौटते समय जब वह थाना क्षेत्र के नेधनल हाइवे 2 पर अल्लीपुर के समीप पहुँचा तभी पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार भाई व दोनो बहने घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों की इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share