G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के उदई सराय गांव के समीप खेत से वापस घर लौट रही महिला किसान को रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उदई सराय गांव निवासी सर्वेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी फूल मती आज सुबह खेत में काम करने गई थी।

खेत से जब वापस घर लौटने लगी तभी रास्ते में उसको जहरीले सांप ने काट लिया।सांप काटने की बात उसने घर जाकर परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share