G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में बाजार करने आया अधेड़ को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी राम सिंह का 55 वर्षीय पुत्र शिव सिंह गाज़ीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे पैदल बाजार करने आया था।

तभी उसको बाइक सवार ने टक्कर मार दिया बाइक की टक्कर से शिव सिंह घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share