उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा नगर पंचायत के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार में शुक्रवार को लोक माता पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर पर महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान के प्रतिनिधि एवं हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम की जिला प्रभारी ज्योति प्रवीण, चेयरमैन गीता सिंह कमला बाजपेई, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के प्रमुख प्रवीण पांडेय, कमला द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह एवं सभासद सहित अनेक विशिष्ट लोग मौजूद रहे| महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जोड़ते हुए कहा गया कि अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की साक्षात प्रतीक थीं।उन्होंने महिला सेना बनाकर उन्हें युद्ध के लिए पारंगत किया।पुनर्विवाह की प्रथा डाली थी। तथा महिलाओं को हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका के लिए तैयार किया। इस समय भी महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। और हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। महिला शासक के रूप में उन्होंने विधवाओं, वंचितों और महिलाओं के उत्थान के लिए कई कदम उठाए। सती प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। विधवा पुनर्विवाह एवं महिलाओं को शिक्षित करने के लिए को प्रोत्साहित किया।मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया तथा धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया।महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी। अहिल्याबाई होल्कर का नारी सशक्तिकरण में योगदान आज भी महिलाओं को प्रेरणा देता है। और वे आज भी महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल हैं। उन्होंने अंतर्जातीय विवाह को भी प्रोत्साहित किया। बताया गया कि अहिल्याबाई को लोक माता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने कुशल शासन, सामाजिक कार्यों और परोपकार के लिए बहुत प्रसिद्ध थीं। उन्होंने अपने शासन के दौरान कई महत्वपूर्ण सुधार किए। अपने राज्य में न्याय और कल्याण को बढ़ावा दिया। वे मानवतावादी शासक थीं। इस मौके पर सभासद रामप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, कमला देवी, निर्मला देवी, अनिता देवी, ज्ञानदेवी, आसिया बानो, प्रेमा देवी, रेनू विश्वकर्मा, यशोदा देवी, निगम कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
