उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के भिटौरा ब्लाक परिसर में दिव्यांगों तथा बृद्धजनों की सुविधा के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जरूरतमंदों को सहयोगी उपकरण दिए गए। शिविर में ट्राई साइकिल 78, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 11, कान की मशीन118, व्हील चेयर 395, बैशाखी 63, पेट मे बांधने वाला बेल्ट787, कुशन तकिया 310, छड़ी 313, कमोडयुक्त कुर्सी 73 , सुगम्य केन 8 तथा वाकर 21 लोगो को सहयोगी उपकरण वितरित किये गये। शिविर में कुल 634 लोग लाभान्वित हुए। जिसमें 156 दिव्यांग तथा साठ साल से अधिक आयु के 478 वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। आज के शिविर में करीब 73 लाख 58 हजार रुपये की लागत का सामान बांटा गया। मुफ्त में सहयोगी उपकरण पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद नरेश उत्तम, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी के अलावा भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी,भाजपा नेता अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, जितेंद्र सिंह सेंगर, कृष्ण कुमार द्विवेदी, गोविंद तिवारी के अलावा ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!