G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवा चौराहा कुशुम्भी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा गांव निवासी रामबाबू का 25 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र शनिवार की दोपहर बाइक से किसी काम से जा रहा था। जब वह रमवा चौराहा कुशुम्भी रोड पर पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक राजेन्द्र घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके में पहुची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share