उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खखरेरू नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर नौ चंद्रशेखर आजाद नगर में नायब तहसीलदार द्वारा रास्ते पर अतिक्रमण को पुलिस बल के साथ हटाया गया। नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर नौ निवासी दिनेश साहू व राजेंद्र साहू द्वारा लगभग चार सालों से अधिकारियों से धर्मपाल द्वारा किए गए रास्ते की शिकायत किया जा रहा था। जिसमें कई बार आपसी समझौता का प्रयास किया गया जो असफल रहा। धर्मपाल द्वारा जबरजस्ती दिनेश साहू के खेत का रास्ता बंद किया था जो कि ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध कब्जा करके रास्ते को बंद कर दिया था। जिसमें आज नायब तहसीलदार लेखपाल और पुलिस बल की मौजूदगी पर धर्म पाल द्वारा किया गए अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल विनय सिंह से वार्ता करने पर बताया गया कि एक महीने पहले से नोटिस दी गई थी लेकिन धर्मपाल की बहू पुष्पा पाल ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के हांथ पैर जोड़ती रही की घर पर कोई जिम्मेदार नहीं है कल आकर जो भी कार्यवाही है कर सकते है साथ ही बताया कि तीन मीटर के जगह लगभग बीस फिट मेरी दीवाल ज्यादा गिरा दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share