उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम ब्लॉक क्षेत्र में माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर पाल समाज की ओर से प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बलराम पाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर अमर रहे के नारे गूंजते रहे। वक्ताओं ने विशाल रैली को संबोधित भी किया गया। शनिवार को 10 बजे गोपालपुर तेल्हाई प्रधान बलराम पाल के प्रतिनिधि राजेश पाल ने बताया कि लोक माता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में अहिल्या आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा विशाल बाइक रैली का आयोजन हथगाम से छिवलहा,मवई, हुसैनगंज, चंदीपुर चौराहा,भिटौरा होते हुए गंगा साहू गेस्ट हाउस फतेहपुर में समापन किया गया।अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाते समय पाल समाज के लोग काफी गदगद नजर आ रहे थे। अच्छी खासी भीड़ को देखते हुए रैली के आयोजक भी काफी खुश थे और जातीय गौरव से परिपूर्ण महसूस कर रहे थे। अहिल्याबाई होल्कर, एक दूरदर्शी शासक जिन्होंने सामाजिक सुधारों के लिए एक ठोस आधार बनाया गया है।उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और गरीबों की मदद के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।उनकी सोच समाज के प्रति संवेदनशील थी।उन्होंने अपने शासनकाल में सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया।अहिल्याबाई होल्कर ने महिला शिक्षा के महत्व को पहचाना और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने महिलाओं के लिए सामाजिक मानदंडों को तोड़ा और उन्हें शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने जाति,धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने योग्यता को सबसे महत्वपूर्ण माना और अपने शासन में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए।प्रधान घनश्याम पाल टक्करी, स्वामी शरण पाल प्रधान संघ अध्यक्ष भिटौरा, अनिल पाल प्रधान, धर्मेंद्र पाल, राम पाल पाल, मोनू पाल, धनंजय पाल, राजेश पाल, अजय गड़रिया, अरविन्द पाल, कुलदीप पाल, राम बहादुर पाल, अभिषेक बुक डिपो, श्यामू पाल, अनुज पाल, संदीप पाल, रौनक, राज बहादुर पाल, रमेश पाल, विपिन पाल, अजय पाल, रीतेश पाल, अंशू पाल, ओम प्रकाश पाल, गोलू पाल, रिंकू पाल, सुशील पाल, अभिषेक पाल, हिमांशु पाल, धर्मराज पाल, मनोज सिंह पाल प्रधान, बउवा पाल प्रधान, सचिन पाल, लवकुश पाल, विनोद पाल, भारत पाल, सुरेश धनगर, मोहन पाल,संतोष पाल, नरेंद्र पाल, रामसूरत पाल आदि बड़ी संख्या में समाज के लोग रैली में शामिल हुए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!