G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिदकी तहसील क्षेत्र के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरिगवा के माँ अम्बे मंदिर में हर वर्ष की भांति मन्दिर की वार्षिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर अयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तगणों ने प्रसाद पा कर अपने को धन्य समझा। माँ अम्बे मंदिर मे विगत दो दिन से चल रहे अखंड रामायण पाठ के समापन के उपरांत शनिवार को हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आज हुए भंडारे की शुरुआत कन्या भोज से हुई, इसके उपरांत दोपहर बाद से ही गॉव व क्षेत्र के युवा, पुरूष, महिलाएं व बुजुर्ग हज़ारों की संख्या में पहुँचकर भक्तिभाव से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वही भंडारा देर रात तक चलता रहा। इस मौके पर आचार्य दुर्गा प्रसाद तिवारी, कामता प्रसाद तिवारी, श्याम, देवेन्द्र,ओमजी अवस्थी, शेर्यांश पांडेय, रजोली बाजपेई, सुभाष, आदि लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share