G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के उप कृषि निदेशक सत्येन्द सिह एवं भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प जिला कृषि रक्षा अधिकारी व यूनीवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेंन्स कम्पनी लिमिटेड के जिला प्रबन्धक सोमनाथ चटर्जी अदि के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एंव पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना खरीफ 2025 हेतु प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 में समायोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर किसानों के मध्य योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। जिससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एंव पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना खरीफ 2025 में फसल बीमा में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक किया जा सके। तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2025 में किसानों की भगीदारी बढायी जा सके। तथा जनपद के बीमित किसानों की बीमित फसलों में क्षति होने पर किसानों द्वारा बीमा कम्पनी की हेल्पलाईन नं0 14447 पर अथवा फसल बीमा कम्पनी कार्यालय एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में फसल क्षति के सम्बन्ध में 72 घन्टे के भीतर प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share