G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव में अचेत अवस्था में पड़े मिले युवक को परिजन इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी काली दीन का 28 वर्षीय पुत्र अमर जीत गांव में सन्दिग्ध अवस्था में पड़ा था जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे।तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। गांव में अचेत अवस्था में पड़ा था जानकारी होने पर उसको इलाज के लिए लेकर जा रहे थे तभी उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share