G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में अपने घर की छत पर काम करने गई महिला नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा निवासी संतोष कुमार की 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी अपने घर की खुली छत पर काम करने गई थी।तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुआ स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही साथ पहुंचे उसके पति संतोष कुमार ने बताया कि घर में कल बेटी की बारात आनी है। घर काम के सिलसिले में यह छत पर गई थी वही शायद चक्कर आया गया और छत से नीचे गिरकर घायल हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share