G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर गांव में युवक ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर अधिक मात्रा में नींद की दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के इरादतपुर गांव निवासी केशव प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार ने घर के अंदर अधिक मात्रा में नींद की दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब दवा ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको अचेत अवस्था के हरदो सीएचसी लेकर पहुचे जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन अपने वाहन से कानपुर इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share