उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा के समीप नेशनल हाइवे 2 में बीती देर रात ट्रक की चपेट में आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी बचान की पत्नी ननकी देवी गांव के ही राम बिहारी व दीवान के साथ बाइक से शहर किसी काम से आई थी। बताते हैं कि वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग हसवा के समीप एनएच-2 पर पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राम बिहारी सहित दीवान घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने राम बिहारी की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!